सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   eid celebration

Udhampur News: धूमधाम से मनाया ईद का पर्व, मस्जिदों में अदा की नमाज

विज्ञापन
eid celebration
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आदर्श कॉलोनी, सैला तालाब और आसपास के क्षेत्रों की मस्जिदों में ईद की नमाज शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुई। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी। मस्जिदों के इमामों ने अपने खुत्बों में भाईचारे, एकता और इंसानियत का संदेश दिया।
Trending Videos

आदर्श कॉलोनी की जामिया मस्जिद ईदगाह में सुबह से ही लोगों की भीड़ देखने को मिली, जहां नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। वहीं सैला तालाब क्षेत्र की मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा की गई, जिसमें आसपास के मोहल्लों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। एडीसी प्रेम सिंह ने सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि जिलाभर में ईद का त्योहार बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया गया है। शहर के कई सामाजिक संगठनों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी मस्जिदों में पहुंचकर लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। कुल मिलाकर, उधमपुर में ईद का त्योहार सौहार्द और खुशी के माहौल में संपन्न हुआ, जिसने समाज में एकता और प्रेम की मिसाल पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौधों का वितरण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
ईद पर एनजीओ जियो और जीने दो की तरफ से आदर्श कालोनी स्थित जामिया मस्जिद के बाहर शिविर लगाकर लोगों को निशुल्क फलों और फूलों के पौधे वितरित किए गए। संगठन के अध्यक्ष तारिक शाह ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी ईद के मुबारक अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों का वितरण किया गया है। हमारा उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित करना है। उन्होंने कहा कि कोई भी पर्व हो, हमें अपना पर्यावरण नहीं भूलना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान में सबसे जरूरी है। जीवित रहने के लिए पेड-पौधे हमें आक्सीजन देते हैं। जंगलों की अनियंत्रित कटाई से आज पर्यावरण को काफी नुकसान हुआ है जिसका असर हम कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं के रूप में देख रहे हैं। इसलिए आज हमें जरूरत है कि अधिक से अधिक पौधरोपण कर हम इस नुकसान की भरपाई कर पर्यावरण को हर भरा बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article