{"_id":"69810ae2a2c2b9dcb40396c5","slug":"electricity-problem-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-132235-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अघोषित बिजली कटाैती पर \nव्यापारियों ने जुताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अघोषित बिजली कटाैती पर व्यापारियों ने जुताई नाराजगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग के अधिकारी से मिलकर समस्या का समाधान करने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। व्यापार मंडल ने अघोषित बिजली कटौती और जर्जर ढांचे पर नाराजगी जताई है। पदाधिकारियों ने विभाग के अधिकारी से मिलकर समस्या का समाधान करने की मांग की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष जतिंद्र वरमानी ने बताया कि दिन में कई बार बिजली कटौती कर दी जाती है। इससे व्यापारियों और आम जनता को परेशानी होती है।
जिले के कई इलाकों में बिजली के खंभे बिना बिजली के खड़े हैं। कई जगहों पर तार लटके हुए हैं जो हादसे का कारण बन सकते हैं। विभाग इन समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहा है। वरमानी ने कहा कि आदर्श काॅलोनी में तीन बार ट्रांसफार्मर बदले जा चुके हैं लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहती है। इससे व्यापार और घरेलू कामकाज दोनों बाधित होते हैं। कई स्थानों पर एक साथ कई बिजली मीटर खंभों या दीवारों पर लगे हुए हैं। मांग की कि जिन उपभोक्ताओं के मीटर हैं उनके मीटर घर या दुकान के बाहर ही लगाए जाएं ताकि सुरक्षा बनी रहे। व्यापार मंडल ने बिजली विभाग से मांग की है कि बिना पूर्व सूचना बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए। जर्जर खंभों और तारों की तुरंत मरम्मत की जाए। बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाया जाए। वरमानी ने बताया कि हाल में कार्यकारी अभियंता का पदभार संभालने वाले अधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि समस्याओं को जल्द दूर कर दिया जाएगा।
Trending Videos