सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   electricity problem

Udhampur News: अंधेरे में कट रहीं रातें, मोबाइल चार्जिंग के लिए जाना पड़ रहा पांच किमी दूर

विज्ञापन
electricity problem
विज्ञापन
- रसली ठकराई में तीस घरों में दो सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप
Trending Videos

- बर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त ट्रासफार्मर की नहीं की गई मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। पहाड़ी क्षेत्र बसंतगढ़ में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित है। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से रसली ठकराई गांव में दो सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। क्षेत्र की 250 से अधिक की आबादी अंधेरे में रातें काटने के लिए मजबूर है। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी ग्रामीणों को पांच किलोमीटर दूर दूसरे गांव में जाना पड़ रहा है।
बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी इलाके में जाने की जहमत नहीं उठा रहे। पूर्व पंच कमल सिंह, श्याम सिंह, राकेश, दलबीर सिंह, बागी राम, हंसराज, रत्नो देवी, गायत्री देवी, गीता देवी ने बताया कि रसली ठकराई के वार्ड सात के 30 घरों में बिजली आपूर्ति दो सप्ताह से बंद है। बर्फबारी के कारण ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुआ है। इसकी आज तक मरम्मत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया खराब ट्रासफार्मर की कर्मचारियों ने अब तक सुध नहीं ली है। विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया है लेकिन समस्या हल नहीं हुई। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गांव में बिजली नहीं होने से ग्रामीण अपने मोबाइल भी चार्ज नहीं कर पा रहे। पांच किलोमीटर दूर दूसरे गांव में जाकर मोबाइल चार्ज करने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों व समाजसेवी पवन रासल ने बिजली विभाग से मांग की जल्द गांव में क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर की मरम्मत करवाई जाए। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर ग्रामीण बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed