सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Water supply restored

Udhampur News: थपलाल में छह माह बाद बहाल हुई जलापूर्ति

विज्ञापन
Water supply restored
विज्ञापन
इंपैक्ट
Trending Videos

- गांव में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को विभाग ने किया दुरुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रामनगर के गांव थपलाल में बीते छह महीनों से पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को शुक्रवार को राहत मिली जब क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई। बीते साल अगस्त में भारी बारिश के दौरान पाइप क्षतिग्रस्त हुए थे। लंबे समय से पानी न मिलने से स्थानीय निवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। 10 जनवरी को अमर उजाला की संवाद टीम ने गांव थपलाल की जल समस्या को प्रमुखता से उठाया। इससे जलशक्ति विभाग हरकत में आया और समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि जनता दरबार में इस समस्या पर बात रखी गई थी। रामनगर के विधायक सुनील भारद्वाज ने सीडीएफ से आठ लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई। इससे क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत और जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में पानी आने से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed