सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   four bridges, development

Udhampur News: 11.22 करोड़ से बनेंगे चार पुल, पांच से आठ किलोमीटर तक कम होगा सफर

विज्ञापन
four bridges, development
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

उधमपुर/चिनैनी। विधानसभा क्षेत्र चिनैनी के अंतर्गत बीते वर्ष बारिश में बह गए चार महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इनमें तोलडी नाला पुल, औसू-दक्खड़ू पुल, सत्यालता पुल और धर्मथल पुल शामिल है। सभी पुल बनने के बाद करीब पांच से आठ किलोमीटर तक सफर कम हो जाएगा।
लगभग 40 हजार से अधिक आबादी को आवाजाही की कठिनाई से राहत मिलेगी। 11.22 करोड़ की परियोजना को फाइनल मंजूरी मिल चुकी है और अब लोक निर्माण विभाग की ओर से जल्द ही निविदा प्रक्रिया व अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। इसके बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग नौ महीने से आवाजाही को लेकर परेशानी झेल रही लगभग 40 हजार से अधिक आबादी को निर्माण कार्य पूरा होने से राहत मिलेगी। कौशल शर्मा, सुनील कुमार, भारत भूषण, चुन्नी लाल व अन्य ने बताया कि बीते साल की बाढ़ में पुल के बहने से आवाजाही को लेकर गंभीर संकट पैदा हो गया था। ऐसे में जान जोखिम में डालकर लोग नाले पार करने को मजबूर थे। जलस्तर बढ़ने पर लंबी दूरी तक तय करनी पड़ रही थी।
घंटों पानी कम न होने से पूरी दिनचर्या प्रभावित हो जाती थी और कामकाजी लोगों से लेकर स्कूल-काॅलेजों के विद्यार्थी समय पर गंतव्य पर नहीं पहुंच पाते थे। इसके अलावा मरीजों को आपात स्थिति में स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं था। शादी समारोह व निर्माण कार्यों के लिए जरूरी सामान लाने में मुश्किलें आ रही थीं जिससे क्षेत्र के विकास पर भी गंभीर असर पड़ रहा था। अब पुल बनने से सभी समस्याओं का समाधान होगा।

--------------------------------------
स्वीकृत पुल
नाम लंबाई अनुमानित लागत

तोलडी नाला पुल 98 मीटर 5.40 करोड़
औसू-दक्खडू पुल 40 मीटर 1.95 करोड़
सत्यालता पुल 70 मीटर 1.87 करोड़
धर्मथल पुल 80 मीटर 2.00 करोड़
----------------------------------------------------------
अगस्त-सितंबर की भीषण बाढ़ में बह गए पुलों के निर्माण की फाइनल मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही जमीनी स्तर पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-आतिश भारद्वाज, एईई, लोक निर्माण विभाग

--------------------------------------------------------
बाढ़ के दौरान पुलों के बहने से संबंधित इलाकों के लोग आवाजाही को लेकर परेशानी में थे। बीते साल ही निर्माण कार्य को लेकर प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए भेजा था लेकिन कुछ तकनीकी कमियों और पर्याप्त फंड को लेकर समय लग गया। अब सभी बाधाओं के दूर होने के बाद फाइनल मंजूरी मिल गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर उच्च गुणवत्ता वाले पुलों का निर्माण कराया जाएगा।
-बलवंत सिंह मनकोटिया, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article