{"_id":"6a038ba15edbaed1a10f1295","slug":"gmc-manhandled-video-viral-udhampur-news-c-202-1-udh1011-135869-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डायलिसिस मरीज से बदसलूकी और एक के दांत में छोड़ी सुई, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डायलिसिस मरीज से बदसलूकी और एक के दांत में छोड़ी सुई, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उधमपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) विवादों में आ गया है। 24 घंटे के भीतर दो मरीजों ने स्टाफ पर गंभीर लापरवाही और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। शिकायतों के बाद जीएमसी प्रशासन ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। डायलिसिस के मरीज के परिजन ने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने लापरवाही की हदें पार कर दीं। मरीज को इंजेक्शन लगाने के लिए एक ही बाजू में कई बार सुई लगाई। बाद में कर्मी ने यह कह दिया कि इंजेक्शन में रुकावट है।
मरीज का आरोप है कि उक्त कर्मी नशे की हालत में था जिस कारण वह सही जगह सुई नहीं लगा पा रहा था और उसने परिजन के साथ दुर्व्यवहार भी किया।
लखन नामक एक अन्य मरीज ने दंत चिकित्सा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि दांत की सफाई की प्रक्रिया बीच में रोककर सीनियर डॉक्टर के पास उन्हें भेज दिया गया। जब एक्स-रे कराया गया तो दांत के अंदर सुई जैसी चीज दिखाई दी। डॉक्टरों ने स्थिति स्पष्ट करने के बजाय दांत निकालने की सलाह दी।
एक्स-रे अन्य विशेषज्ञ को दिखाया तो उन्होंने गंभीर लापरवाही बताते हुए भविष्य में संक्रमण की चेतावनी दी। आरोप है कि डॉक्टरों ने गलती छिपाने के लिए मामले को दबाने की कोशिश की।
निष्पक्ष जांच होगी
दो मामले सामने आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि मरीजों द्वारा लगाए गए आरोप को गंभीरता से लिया गया है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos