{"_id":"69c1a69d5c8318b32b0c7b1a","slug":"jakhani-to-trikuta-nagar-road-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-133950-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अधिकारियों की चौखट पर ही लीपापोती.. पांच साल से वीआईपी मार्ग बदहाल, जखैनी से त्रिकुटा नगर तक चार किमी का सफर बना सिरदर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अधिकारियों की चौखट पर ही लीपापोती.. पांच साल से वीआईपी मार्ग बदहाल, जखैनी से त्रिकुटा नगर तक चार किमी का सफर बना सिरदर्द
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के बीचों-बीच स्थित पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग का लगभग चार किलोमीटर का हिस्सा अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। विडंबना यह है कि जिस मार्ग पर जिले के प्रशासनिक और पुलिस के बड़े अधिकारियों के सरकारी आवास व कार्यालय स्थित हैं, वही हिस्सा पिछले पांच वर्षों से स्थायी मरम्मत की राह देख रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान केवल मिट्टी-मलबे या पैचवर्क से खानापूर्ति कर दी जाती है, जो पहली ही बारिश में बह जाती है।
जखैनी चौक से लेकर त्रिकुटा नगर ईस्ट तक का यह स्ट्रैच सामरिक और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। भारत नगर मोड़, दोमेल, न्यू बस स्टैंड, कब्रिस्तान, एमएच चौक, शिव नगर, डाक बंगला तक जगह-जगह गड्ढे और तारकोल उखड़ने से सफर मुश्किल हो गया है। शहर के बीच से होते वाया फ्लाटा से जम्मू-श्रीनगर के लिए भी रास्ता निकलता है। इस कारण स्थानीय सहित पड़ोसी राज्यों से भी हजारों वाहन मार्ग से गुजरते हैं। यही मार्ग उत्तरी कमान मुख्यालय और सैन्य अस्पताल को जिला मुख्यालय से जोड़ता है। इसी रोड पर डीआईजी उधमपुर-रियासी, एसएसपी, न्यायाधीशों और विभिन्न जिला अधिकारियों के आवास हैं। साथ ही जिला पुलिस लाइन और जिला पुलिस मुख्यालय भी हैं। जिला विकास आयुक्त भी रोजाना इसी रास्ते से कार्यालय जाते हैं। इसके बावजूद रोड की दयनीय स्थिति को दूर करने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई जा रही।
एक महिला गंवा चुकी है जान
सड़क की खराब हालत जानलेवा साबित हो रही है। पिछले महीने एमएच चौक के पास गहरा गड्ढा काल बन गया जिसके कारण स्कूटी अनियंत्रित होने से महिला की गिरकर मौत हो गई थी। दुखद घटना के बाद नए डीसी मिंगा शेरपा ने विभाग को सड़क दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए थे लेकिन विभाग ने केवल पैचवर्क कर औपचारिकता पूरी कर दी।
सड़क की दयनीय स्थिति से हर वर्ग परेशान है। कई बार प्रशासन से समाधान की मांग की है। उम्मीद है कि जिला आयुक्त (विकास) समस्या का कोई स्थायी हल निकालेंगे।
- जतिंद्र बरमानी, अध्यक्ष, व्यापार मंडल।
सड़क की कई साल से मरम्मत नहीं हुई है। आए दिन हादसे हो रहे हैं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार नहीं करना चाहिए।
- सुभाष शर्मा, समाजसेवक।
बारिश के कारण तारकोल बिछाने का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। फिलहाल पैचवर्क के निर्देश दिए गए हैं ताकि आवाजाही सुगम हो सके। मौसम साफ होते ही सड़क की दशा सुधार दी जाएगी।
-प्रेम सिंह चिब, एडीसी।
गंभीर समस्या को लेकर कई बार ग्रेफ विभाग के अधिकारियों से चर्चा की गई है। जल्द ही जिला प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
- पवन कुमार गुप्ता, विधायक।
Trending Videos