{"_id":"697e461c21e2965e45085fb4","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-132175-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मनकोटिया ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को हल करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मनकोटिया ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को हल करने के दिए निर्देश
समरोली में जनता दरबार के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते विधायक।
- फोटो : udhampur news
Link Copied
विज्ञापन
उधमपुर/चिनैनी। चिनैनी विधानसभा क्षेत्र के समरोली में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया की अध्यक्षता में जनता की समस्याओं को सुना गया। सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
Trending Videos
दरबार के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य जनसमस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। मनकोटिया ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को कई समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विधायक ने जनता की मांग को देखते हुए मौके पर ही 10 लाख रुपये की घोषणा भी की, जिससे क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति मिलेगी। दरबार में सड़क और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं, वहीं बिजली और पानी की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधायक की सराहना करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब किसी विधायक ने सभी विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर जनता दरबार लगाया है। इससे जनता को अपनी बात सीधे रखने का मौका मिला। इस मौके पर डीडीसी सुभाष चंद्र, तहसीलदार, एसडीएम, जगदेव जग्गा, पूर्व सरपंच, पंच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।