सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: वंदे मातरम गीत प्रतियोगिता में कटड़ा की मयूखी शर्मा प्रथम, एलजी ने नवाजा

विज्ञापन
jammu kashmir news
मयूखी को सम्मानित करते एलजी। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी की होनहार छात्रा कुमारी मयूखी शर्मा ने यूटी-स्तरीय वंदे मातरम गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उन्हें सम्मानित किया। राज्य स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों ने भाग लिया था। कुमारी मयूखी शर्मा ने देशभक्ति से ओत-प्रोत वंदे मातरम गीत की भावपूर्ण और सशक्त प्रस्तुति देकर निर्णायक मंडल का दिल जीत लिया और प्रथम स्थान अपने नाम किया। सम्मान समारोह में उपराज्यपाल ने मयूखी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने मयूखी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस उपलब्धि पर कटड़ा क्षेत्र में खुशी है। स्थानीय लोगों, शिक्षकों और परिजनों ने कुमारी मयूखी को बधाई दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed