फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: यातायात बाधित न हो, दिन-रात ड्यूटी कर रहे अधिकारी

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर समरोली-देवाल के पास बीते दिनों भारी मलबा और कीचड़ सड़क पर आने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ था। सड़क का एक हिस्सा तवी नदी की तरफ धंस भी गया था, जिसके कारण यहां हर थोड़ी देर में जाम लग रहा था। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें दो ट्रैफिक अधिकारी रात में सड़क किनारे बैठकर खाना खाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में एक तरफ भारी वाहन खड़े हैं और दूसरी तरफ पहाड़ से गिरा मलबा दिख रहा है। जानकारी के अनुसार यह तस्वीर ड्यूटी के दौरान की है। ड्यूटी से हटे बिना यातायात को सुचारू रखने के लिए डिप्टी एसपी ट्रैफिक पंकज सूदन और डीटीआई एजाज परवेज पिछले कई दिनों से यहां लगातार मौजूद हैं। अधिकारी देर रात तक सड़क पर ही ड्यूटी कर रहे हैं और खाना भी मौके पर ही खा रहे हैं ताकि एक पल के लिए भी ट्रैफिक बाधित न हो। स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि इस कठिन हालात में ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के कारण ही गाड़ियों की आवाजाही चल रही है। अक्सर चालान काटने को लेकर आलोचना झेलने वाले ट्रैफिक कर्मी इस बार अपनी मेहनत के लिए सराहना बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग डिप्टी एसपी पंकज सूदन, डीटीआई एजाज परवेज और पूरी ट्रैफिक पुलिस टीम के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मुश्किल समय में ऐसे जमीनी प्रयासों से ही आम लोगों को राहत मिलती है। फिलहाल एनएचएआई और जिला प्रशासन की टीमें एनएच-44 को पूरी तरह दुरुस्त करने में जुटी हैं, लेकिन तब तक ट्रैफिक पुलिस की यह मुस्तैदी यात्रियों के लिए सहारा बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed