फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: पीएचसी पौनी में महिला विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं, मरीजों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
jammu kashmir news
पौनी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पौनी में महिला विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति की मांग को लेकर क्षेत्र की महिलाओं ने सरकार से जल्द कदम उठाने की अपील की है। उनका कहना है कि महिला विशेषज्ञ की तैनाती होने से क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और इलाज के लिए जम्मू या सुंदरबनी नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

कोठियां की पूर्व सरपंच नीलम शर्मा ने बताया कि बीएमओ डॉ. अशरफ कूचे के आने के बाद पीएचसी में ओपीडी बढ़ी है तथा अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल में महिला विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति हो जाए तो ग्रामीण महिलाओं को अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बिना संकोच बताने में सुविधा होगी और उन्हें बेहतर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

पौनी निवासी शालिका शर्मा ने कहा कि कई महिलाएं अपनी निजी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में पुरुष डॉक्टर के सामने खुलकर बात नहीं कर पाती हैं। ऐसे में महिला डॉक्टर की नियुक्ति बेहद आवश्यक है, जिससे महिलाओं को सहज वातावरण में उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

भांबला निवासी प्रिया पुरी ने बताया कि महिला विशेषज्ञ की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें और क्षेत्र की अन्य महिलाओं को इलाज के लिए जम्मू या सुंदरबनी जाना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। उन्होंने सरकार से पीएचसी पौनी में शीघ्र महिला विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति करने की मांग की।

इस संबंध में बीएमओ डॉ. अशरफ कूचे ने बताया कि महिला विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही पीएचसी पौनी में महिला विशेषज्ञ की तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed