फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: समरोली के पास भूस्खलन के कारण रात भर बंद रहा हाईवे, परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
jammu kashmir news
चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर समरोली के पास भूस्खलन के कारण यात्रियों को दिनभर परेशान होना पड़ा। रविवार रात को हाईवे के समरोली के पास भूस्खलन तथा जगह धंसने के कारण हाईवे पर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। सोमवार सुबह मलबा हाटकर हाईवे को बहाल किया गया, लेकिन इसके बाद भी दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। वाहन रेंग-रेग कर चलते रहे। यह सिलसिल सोमवार देर रात तक जारी रहा। इसके बाद यातायात सुचारू हो पाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार रात को समरोली के पास हाईवे बंद होने के बाद संबंधित एजेंसी की तरफ से घंटों मशक्कत के बाद हाईवे को खोल दिया गया लेकिन समस्या फिर भी दूर नहीं हुई। रात से जम्मू जाने वाले वाहनों को हाईवे से सुबह के समय निकाला गया। इस दौरान चिनैनी से उधमपुर व जम्मू चलने वाले वाहन भी हाईवे पर घंटों रुकने के बाद वापस अपने स्टेशन पर आ गए। उन्होंने अपने फेरे रद्द कर दिए। हाईवे पर समस्या के चलते यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा जबकि यात्री हाईवे पर सफर करने से पहले कई बार संबंधित विभाग से भी संपर्क कर रहे थे। दिनभर हाईवे पर परेशानियों का दौर चलता रहा जबकि इस दौरान स्थानीय छात्रों को भी स्कूल आने तथा जाने में परेशानियां उठानी पड़ीं। इसके अलावा सरकारी कर्मियों को भी अपने कार्यालय पहुंचने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। यातायात विभाग के इंस्पेक्टर एजाज मिर्जा ने कहा कि समरोली के पास घाटी जाने वाले वाहनों और जम्मू जाने वाले वाहनों को छोड़ा गया। हाईवे सामान्य करने का कार्य तेजी से किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed