{"_id":"6a67b90716871208f70579bf","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1011-138637-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: हाईवे पर राहत कार्य जारी, धीरे-धीरे जम्मू-श्रीनगर के लिए छोड़े जा रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: हाईवे पर राहत कार्य जारी, धीरे-धीरे जम्मू-श्रीनगर के लिए छोड़े जा रहे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। लगातार जारी बारिश के बाद मौसम में सुधार के बाद भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के संवेदनशील स्थानाें पर लगातार खतरा बना हुआ है। हालांकि राहत कार्य जारी है। देवल क्षेत्र में भूस्खलन से गिरा मलबा हटाकर जम्मू और श्रीनगर के लिए वाहनों को धीरे-धीरे छोड़ा गया। इसके चलते जाम की स्थिति बनी रही।
देवल क्षेत्र में रविवार रात फिर भूस्खलन होने से सोमवार सुबह यातायात प्रभावित हो गया था। इसके चलते प्रशासन ने सुबह 9 बजे के बाद वाहनों की आवाजाही रोक दी जबकि रास्ते में फंसे हुए वाहनों को सड़क की मरम्मत के साथ एकतरफा रवाना किया। मौसम में सुधार के बाद भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खतरा बना हुआ है। संवेदनशील क्षेत्रों में बार-बार मलबा गिरने से हाईवे पूरी तरह सामान्य नहीं हो पा रहा है।
यातायात प्रशासन के अनुसार बनिहाल के बीच करीब 1700 मालवाहक ट्रक और बड़ी संख्या में यात्री वाहन फंसे हुए हैं, जिन्हें धीरे-धीरे निकाला जा रहा है। सोमवार सुबह अमरनाथ यात्रा के वाहनों को भी प्राथमिकता के आधार पर रवाना किया गया जबकि ट्रकों को रामबन के चंद्रकोट क्षेत्र में रोका गया था। इसके बाद इन्हें भी रवाना किया गया।
विज्ञापन
एसएसपी आदिल हामिद ने यात्रियों से अपील की कि आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और यात्रा शुरू करने से पहले हाईवे की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य लें। संवेदनशील इलाकों में अभी भी भूस्खलन और शूटिंग स्टोन का खतरा बना हुआ है, इसलिए हाईवे पूरी तरह बहाल होने तक सावधानी बरतना जरूरी है।