फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: तीसरे दिन भी वैष्णो देवी यात्रा जारी रही, बैटरी कार व हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार से जारी श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा लगातार तीसरे दिन भी बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से जारी रही। हालांकि यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रही। इससे भवन परिसर, यात्रा मार्ग और धर्मनगरी कटड़ा में अपेक्षाकृत सन्नाटा देखने को मिला। श्रद्धालु फिलहाल केवल पारंपरिक मार्ग से ही मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर रवाना हो रहे हैं। भारी बारिश के दौरान हुए भूस्खलन से क्षतिग्रस्त बैटरी कार मार्ग पर मरम्मत, निर्माण और साफ-सफाई का कार्य लगातार जारी है। नए मार्ग पर कई स्थानों पर हुए भूस्खलन से टीन शेड सहित अन्य संरचनाओं को नुकसान पहुंचा था, जिसके चलते बैटरी कार सेवा फिलहाल बंद रखी गई है।
विज्ञापन

वहीं त्रिकुटा पर्वत पर लगातार बादलों की आवाजाही के कारण हेलिकॉप्टर सेवा भी संचालित नहीं हो सकी। हालांकि श्रद्धालुओं के लिए घोड़ा, पिट्ठू और पालकी की सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध हैं। भवन से भैरव घाटी तक रोपवे (केबल कार) सेवा बीच-बीच में संचालित हो रही है, जिसका लाभ उठाकर श्रद्धालु बाबा भैरवनाथ के दर्शन भी कर रहे हैं। यात्रियों की कम संख्या के कारण कटड़ा के यात्रा पंजीकरण केंद्र और भवन पर दर्शन के दौरान कहीं भी लंबी कतारें नहीं लगीं। श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के माता के दर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यात्रा मार्ग पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, पुलिस, सीआरपीएफ, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन दल तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारी और कर्मचारी लगातार तैनात हैं। श्रद्धालुओं से समय-समय पर जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की भी अपील की जा रही है। सोमवार शाम 5:00 तक 10000 के करीब श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed