फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: बाबा बूढ़ा केदारनाथ मेला आज से, तैयारी पूरी, सुरक्षा टीमें हुई रवाना

विज्ञापन
jammu kashmir news
चिनैनी। चिनैनी के अंतर्गत बाबा बूढ़ा केदारनाथ में हर वर्ष गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित होने वाला मेला इस बार भी धूमधाम के साथ मनाए जाने की तैयारी पूरी हो गई है। मेला स्थल पर जहां स्थानीय कमेटी की ओर से अपने स्तर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई तरह के इंतजाम किए गए हैं। वही प्रशासन की ओर से सड़क की हालत में सुधार किया गया लेकिन बारिश के कारण कई तरह की परेशानियां सड़क पर भी पेश आ रही हैं। मेला बुधवार से आरंभ होगा।
विज्ञापन

स्थानीय मेला कमेटी के प्रधान श्याम सिंह ने बताया कि लंगर मेले की पूर्व संध्या पर ही आरंभ हो जाता है जबकि अस्थायी दुकानें लगाने वाले दुकानदार भी पहले दिन ही मेले में अपनी दुकानें सजा लेते हैं। उन्होंने कहा कि मेले की पूर्व संध्या पर काफी संख्या में श्रद्धालु मेला स्थल पर पहुंच गए हैं। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पवित्र स्नान कर भगवान शिव के दर्शन करेंगे। उधर तहसीलदार पंकज सिंह ने बताया कि मेले को लेकर सभी विभागों को अपनी अपनी जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी हैं। सड़क की हालत में सुधार किया गया लेकिन बारिश बाधा बन रही है। उधर एसडीपीओ सुखबीर सिंह ने बताया कि सुरक्षा टीमें मेला स्थल के लिए रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed