{"_id":"6a6911da6ceb30ff280486da","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-138655-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: लगातार बारिश से सब्जियों के दाम में उछाल, आवक घटने से बढ़ी महंगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: लगातार बारिश से सब्जियों के दाम में उछाल, आवक घटने से बढ़ी महंगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। लगातार हुई बारिश का असर अब सब्जी बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। बारिश के कारण मंडी में सब्जियों की आवक कम हो गई है, जिससे अधिकांश सब्जियों के दामों में 30 से 35 रुपये प्रति किलो बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
शहर में इन दिनों सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शहर में चिनैनी, सुद्ध महादेव और हिमाचल से भी बड़ी मात्रा में सब्जियां आती हैं लेकिन मौसम खराब होने से आवक कम हो गई है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि बारिश के कारण मंडी में सब्जियों की आवक कम हो गई है, जिससे बाजारों में सब्जी की कीमतें बढ़ी हैं। विक्रेताओं का कहना है कि कई बार ग्राहक आरोप लगाते हैं कि दुकानदार मनमर्जी से दाम वसूल रहे हैं जबकि हकीकत यह है कि कम सप्लाई के कारण उन्हें भी महंगे दाम पर माल खरीदना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर ग्राहकों का कहना है कि रोजमर्रा की रसोई का बजट बिगड़ गया है। यदि आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहा तो सब्जियों के दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है।
कोट
अभी बरसात में तो कई गांव और पहाड़ी इलाकों से भी सब्जियां आ रही है। इसलिए दाम कम होने चाहिएं लेकिन हमें भी मंडी में महंगे दाम पर सब्जियां मिल रही हैं।
- मोहन लाल, सब्जी विक्रेता
कई बार ग्राहक दाम को लेकर बहस करने लगते हैं और कहते हैं कि हम अपनी मर्जी से रेट लगा रहे हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि कम सप्लाई के कारण कीमतें बढ़ी हैं।
विज्ञापन
-संजय कुमार, सब्जी विक्रेता
चिनैनी, सुद्ध महादेव और हिमाचल से आने वाली सब्जियों की सप्लाई बारिश से प्रभावित हुई है। मौसम सामान्य होते ही दामों में राहत मिलने की उम्मीद है।
- रमन, सब्जी विक्रेता।
लगातार बढ़ती सब्जियों की कीमत ने घर का बजट बिगाड़ दिया है। रोजमर्रा की जरूरत की सब्जियां खरीदना भी अब पहले की तुलना में महंगा पड़ रहा है।
- रजनी देवी, ग्राहक
बारिश से पहले और अब के दाम (प्रति किलो)
सब्जी पहले अब
लौकी 30 60
करेला 40 60
शिमला मिर्च 30 60
बैंगन 40 60
बींस 70 100
गोभी 40 40-60