{"_id":"69e538f88cf3a4fe3f07824e","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-134964-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। गैर-सरकारी संस्था ‘ऑन द मार्क, पेड़ागाजी फाउंडेशन’ की तरफ से जागृति आश्रम परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक और प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी नीलम सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि पूर्व जिला पार्षद एवं दिशा समिति की सदस्य आरती शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें और उन्हें संस्कारवान बनाकर समाजसेवी एवं देशभक्त नागरिक बनाएं। उन्होंने कहा कि भौतिक संपत्ति यहीं रह जाती है, जबकि वास्तविक संपत्ति हमारी संतान है। यदि संतान चरित्रवान और समझदार होगी तो परिवार स्वयं स्वर्ग के समान बन जाएगा। उन्होंने उपस्थित लोगों को नशामुक्त जीवन जीने की शपथ भी दिलाई। ऐसे जनजागरण अभियानों की आवश्यकता पर बल दिया।
विशिष्ट अतिथि आरती शर्मा ने कहा कि बच्चों को संस्कार देने में माता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। एक मां ही अपने बच्चों को सही दिशा देकर उन्हें आदर्श नागरिक बना सकती है। उन्होंने नशे के खिलाफ गांव-गांव और शहर-शहर में व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और आयोजन का लाभ उठाया। इस अवसर पर जागृति के प्रबंधक रतन चंद, संस्था की निदेशक रिंपी गुप्ता, लक्ष्मी देवी, शालू बाली, मोनिका सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Trending Videos