सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: रामनगर में परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा, कुड नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा की ओर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
Trending Videos

रविवार को वार्ड नंबर चार स्थित ब्राह्मण सभा भवन से दोपहर करीब 12 बजे शोभायात्रा आरंभ हुई। ढोल-नगाड़ों की गूंज और भगवान परशुराम के जयघोषों के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे कस्बे को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की मनमोहक पालकी मुख्य आकर्षण रही। इसका जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए पालकी के साथ आगे बढ़ रहे थे। घोड़े पर सवार भगवान परशुराम की वेशभूषा में युवक भी आकर्षण का केंद्र रहा।
इसके साथ ही बाहरी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया पारंपरिक कुड नृत्य विशेष आकर्षण रहा। इस नृत्य को देखने के लिए रास्ते में जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा चीगली चोरी, ऐतिहासिक किला, बस अड्डा, गुप्ता चौक और मुख्य बाजार से होते हुए ब्राह्मण सभा में संपन्न हुई।
कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सभा के सदस्य विनोद खजूरिया ने बताया कि शोभायात्रा से पूर्व सुबह 8 बजे रामायण अखंड पाठ की पूर्णाहुति की गई। इसके पश्चात हवन-यज्ञ और कन्या पूजन संपन्न कराया गया। उन्होंने प्रशासन और पुलिस विभाग का आभार जताते हुए कहा कि शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर एडवोकेट विक्रांत शर्मा, रोहित शर्मा, प्रणव शास्त्री, राजेंद्र शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed