{"_id":"6a13536ad49ba6f7070b9531","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-136340-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: लांदर-पंचैरी में दो दिवसीय ऐतिहासिक बाबा जतरोन बामत मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: लांदर-पंचैरी में दो दिवसीय ऐतिहासिक बाबा जतरोन बामत मेला शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 25 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। लांदर पंचैरी में बाबा जतरोन बामत मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं ने बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला उधमपुर के लांदर-पंचैरी में स्थित बाबा जतरोन देवता के प्राचीन स्थल पर दो दिवसीय ऐतिहासिक बामत मेले का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हरे-भरे पहाड़ी क्षेत्र में आयोजित इस मेले में हजारों श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
मेले के उद्घाटन अवसर पर पारंपरिक लोक नृत्य, लोकगीत, भक्ति कार्यक्रम, योग प्रदर्शन तथा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मेले में शिक्षा, खेल, कला और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में डायरेक्टर फाइनेंस जेकेपीटीसीएल अर्चना कुमारी, एसएसपी बेनाम तोष, चिनैनी के विधायक बलवंत सिंह मंकोटिया, तहसीलदार पंचैरी बिपिन कुमार, एसएचओ डीएसपी (प्रोबेशनर) रीतू शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मेले में पहुंचे ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। जलेबी, मिठाइयों और मनपसंद सामान की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही। वहीं बच्चों ने झूलों और मनोरंजन गतिविधियों का भरपूर आनंद उठाया। लोक नृत्य और पारंपरिक गीतों ने पूरे वातावरण को उत्साह और उल्लास से भर दिया।
इस अवसर पर एसएसपी बेनाम तोष ने लोगों को संबोधित करते हुए नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और युवाओं का भविष्य खराब करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
मेले का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना और अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना है। प्राकृतिक सुंदरता के बीच आयोजित यह मेला धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक भी माना जाता है। बाबा जतरोन मेला कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए दो दिनों तक हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, शौचालय और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।मुख्य अतिथियों ने लोगों से क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की। इस दौरान प्रिंसिपल संजय पखरु, विजय कुमार मास्टर, पूर्व सरपंच शमशेर सिंह, रणजीत सिंह, बंसी लाल, ओंकार सिंह, जगदीश सिंह तथा मेला कमेटी के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Trending Videos