सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Jammu Kashmir news

Udhampur News: रामनगर के मुख्य बाजार में कूड़े के ढेर लगने से दुकानदारों में रोष

संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 25 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir news
रामनगर।मुख्य बाजार वार्ड नंबर चार गली किनारे कूड़े के लगे ढेर।
विज्ञापन
दुकानदारों का आरोप- कूड़े के ढेर लगने से प्रभावित हो रहा कारोबार

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। नगर पालिका की सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्य बाजार वार्ड नंबर चार के दुकानदारों में नाराजगी देखने को मिल रही है। दुकानदारों का आरोप है कि रविवार की छुट्टी वाले दिन बाजार क्षेत्र में सफाई नहीं होने से गली-मोहल्लों और बाजार मार्ग के किनारे कूड़े के ढेर लगने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। लोगों को दुर्गंध व गंदगी का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदार सुनील जंडियाल, जुगल किशोर, रवि कुमार, मोहन सराफ, विशाल सराफ, बोध राज, अशोक कुमार और सुभाष चंद्र ने बताया कि पिछले एक माह से वार्ड नंबर चार में पड़ने वाला मुख्य बाजार गली की नियमित सफाई नहीं की जा रही है। इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका प्रशासन को अवगत करवाया गया लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि नगर पालिका के कर्मचारी बस अड्डे और अन्य बाजार क्षेत्रों में रविवार के दिन सफाई करते हैं लेकिन वार्ड नंबर चार को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। दुकानदारों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रविवार के दिन भी सफाई व्यवस्था को सुचारु नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में नगर पालिका का घेराव किया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि सरकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन रामनगर नगर पालिका की कार्यप्रणाली उनके दावों की पोल खोल रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

--------------------------------------------------
रविवार को बाजार में सफाई नहीं होने से दुकानों के बाहर कूड़ा जमा रहने से ग्राहकों को परेशानी होती है। नगर पालिका को रविवार के दिन भी साफ-सफाई करवानी चाहिए।
-सुनील जंडियाल, दुकानदार
----------------------------------
हम कई बार नगर पालिका को शिकायत दे चुके हैं लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है। गंदगी की वजह से व्यापार प्रभावित हो रहा है।
- जुगल किशोर, दुकानदार
----------------------------------------------
यदि जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो दुकानदार नगर पालिका का घेराव करने पर मजबूर हो जाएंगे। नगर पालिका को वार्ड नंबर चार की अनदेखी बंद करनी चाहिए।
-रवि कुमार दुकानदार
------------------------------------------
मुख्य बाजार में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। रविवार को सफाई नहीं होने से पूरे इलाके में गंदगी फैल जाती है जिससे दुकानदारों और लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
-बोध राज, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed