{"_id":"6a2c6a4d18c68295dc0135ea","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-137049-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वीनस चौक से मेन बाजार तक बिछेगा तारकोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वीनस चौक से मेन बाजार तक बिछेगा तारकोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उधमपुर। बीते कई सालों से जर्जर वीनस चौक से सैला तालाब और मेन बाजार तक की सड़कों को अब जल्द ही तारकोल बिछाकर चकाचक बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की तरफ से इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्ययोजना पर 1.16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे गड्ढों भरी सड़क पर आवाजाही को लेकर बनी परेशानी से शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी।
विभागीय जानकारी के मुताबिक कार्य पूरा होने के बाद सड़कें पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुरक्षित बनेंगी। इससे न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी बल्कि लोगों का सफर भी आरामदायक होगा।
वहीं शहरवासियों ने भी इस पहल का स्वागत किया है। संजय चौधरी, राम लाल, कुलदीप सिंह, दीपक गुप्ता, विशाल अबरोल व अन्य ने कहा कि सीवरेज व अन्य निर्माण कार्यों के चलते शहर की सड़कों पर की गई खुदाई के बाद इनकी हालत को सुधारा नहीं गया है। इससे आवाजाही को लेकर परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन
खासकर वीनस चौक से सैला तालाब और मेन बाजार शहर के अतिव्यस्त क्षेत्रों में शामिल हैं और यहां दिनभर काफी भीड़ और आवाजाही बनी रहती है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढों के कारण वाहन चालकों, दुकानदारों और पैदल चलने वालों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।