सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: पौनी बाजार में खुले में शौच की समस्या होगी दूर, बन रहा नया सार्वजनिक शौचालय

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
पौनी। कस्बे में राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पौनी की दीवार के साथ रूरल डेवलपमेंट विभाग की तरफ से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत तीन कमरों वाले सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। शौचालय के निर्माण से स्थानीय लोगों के साथ-साथ शिवखोड़ी आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय दुकानदार मानिक गंडोत्रा ने बताया कि इसी स्थान पर पहले भी एक शौचालय बनाया गया था, लेकिन उचित रखरखाव और साफ-सफाई के अभाव में उसकी स्थिति जर्जर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पुराने शौचालय में न तो पानी की व्यवस्था है और न ही नियमित सफाई होती है। इसके कारण वहां बदबू रहती है और लोग उसके उपयोग से कतराते हैं। ऐसे में नए शौचालय के निर्माण से लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दुकानदार जगदेव सिंह ने बताया कि उनकी दुकान मुख्य बाजार में स्थित है और यहां अक्सर शिवखोड़ी तथा वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालु कुछ समय के लिए रुकते हैं। इस दौरान कई लोग शौचालय के बारे में पूछते हैं लेकिन पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि विशेषकर महिलाओं को काफी दिक्कत होती थी और कई बार लोग खुले में शौच जाने के लिए मजबूर हो जाते थे। नए शौचालय के बन जाने से इस समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

कोट
रूरल डेवलपमेंट विभाग की तरफ से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य प्रगति पर है और लगभग एक माह के भीतर शौचालय पूरी तरह तैयार कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। इससे स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed