सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: यात्रा पंजीकरण केंद्रों से लेकर यात्रा मार्ग तक लगी रही श्रद्धालुओं की कतारें

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
कटड़ा। माता वैष्णो देवी की यात्रा इन दिनों पूरे चरम पर पहुंच गई है। मां के दिव्य दर्शन को लेकर देशभर से श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। रविवार 14 जून को शाम 5 बजे तक लगभग 41,000 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। 13 जून को करीब 48,500 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी की यात्रा की थी। यात्रा पंजीकरण केंद्रों से लेकर यात्रा मार्ग, सुरक्षा जांच केंद्रों और भवन परिसर तक हर तरफ श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

रविवार को दिनभर मौसम साफ रहने के कारण यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। कटड़ा स्थित मुख्य यात्रा पंजीकरण केंद्र, बस स्टैंड पर श्रद्धालु चिलचिलाती धूप के बीच लंबी कतारों में घंटों इंतजार करते नजर आए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने बच्चों, बुजुर्गों और सामान के साथ खुले आसमान के नीचे खड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा सभी यात्रा पंजीकरण केंद्र खोले गए हैं ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं का जल्द पंजीकरण कर उन्हें आरएफआईडी यात्रा कार्ड उपलब्ध कराया जा सके। इसके बावजूद पंजीकरण केंद्रों पर भारी भीड़ के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और प्यास के बीच श्रद्धालु घंटों कतारों में खड़े रहने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

हालांकि इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं के चेहरों पर मां के प्रति आस्था साफ झलक रही थी। जय माता दी के जयकारों के साथ श्रद्धालु लगातार भवन की ओर रवाना होते रहे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन, श्राइन बोर्ड, पुलिस विभाग और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। यात्रा मार्ग पर यात्रियों को लगातार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि यात्रा सुचारु बनी रहे।
भवन पर मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन करने के बाद अधिकांश श्रद्धालु दिनभर भैरों घाटी की ओर रवाना होते रहे और बाबा भैरवनाथ के चरणों में नतमस्तक होकर अपनी यात्रा पूर्ण करते नजर आए। यात्रा के बढ़ते रुझान का असर कटड़ा बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। यात्रा पूरी करने के बाद श्रद्धालु बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं। इससे बाजारों में जबरदस्त रौनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed