{"_id":"6a2f0adbf5042edd240d47c8","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-137115-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जिले में 22 केंद्रों पर 2,474 विद्यार्थी देंगे 10वीं की द्विवार्षिक परीक्षा, डेटशीट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जिले में 22 केंद्रों पर 2,474 विद्यार्थी देंगे 10वीं की द्विवार्षिक परीक्षा, डेटशीट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) की 10वीं कक्षा की द्विवार्षिक परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 27 जून से शुरू होकर 20 जुलाई तक चलेंगी। जिले में 22 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए। इनमें कड़ी सुरक्षा के बीच 2,474 छात्र परीक्षा देंगे।
प्रशासन की ओर से सभी परीक्षाओं के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगी। इसमें स्कूलों और पुलिस विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाई जा सके।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 27 को अंग्रेजी, 30 जून को विज्ञान, 2 जुलाई को होम साइंस, 4 को हिंदी/उर्दू, 6 को कंप्यूटर विज्ञान तथा 8 को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद 10 को चित्र कला और ड्राइंग, 13 को संगीत, 15 को विभिन्न व्यावसायिक विषयों, 17 को वैकल्पिक विषयों तथा 20 जुलाई को गणित की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रैक्टिकल परीक्षाओं की अलग डेटशीट संबंधित संयुक्त सचिवों द्वारा जारी की जाएगी। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र साथ लाने तथा बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, हेडफोन या किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री परीक्षा केंद्र में ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
केंद्रों में इतने बच्चे देंगे परीक्षा
उधमपुर में 16 केंद्रों पर 1791 छात्र
रामनगर में 5 केंद्रों पर 575 छात्र
मजालता में एक केंद्र पर 108 छात्र