फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: रामनगर में रक्तदान शिविर लगाया, 68 यूनिट रक्त एकत्र

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामनगर। थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों के लिए रक्त की जरूरत को पूरा करने के उद्देश्य से रविवार को रामनगर के टाउन हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वर्गीय एसडीएम राजेंद्र सिंह राणा की स्मृति में आयोजित यह दूसरा रक्तदान शिविर सेवियर्स द ब्लड ऑर्गेनाइजेशन और प्रोग्रेसिव यूथ फोरम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं के साथ चार महिलाओं ने भी रक्तदान किया। इस दौरान कुल 68 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
विज्ञापन

शिविर का आयोजन सेवियर्स द ब्लड ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान बलविंदर कुमार और प्रोग्रेसिव यूथ फोरम के प्रधान पवन देव सिंह ने सदस्यों के सहयोग से किया। शिविर सुबह 10 बजे शुरू हुआ और दोपहर 3 बजे तक चला। शिविर का उद्घाटन पूर्व शिक्षा मंत्री हर्ष देव सिंह ने किया। इस मौके पर सीडीपीओ उत्तम सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व शिक्षा मंत्री हर्ष देव सिंह ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। शिविर में ब्लड बैंक शालामार से डॉ. रश्मी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने रक्त एकत्र किया। बड़ी संख्या में युवाओं ने शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोग्रेसिव यूथ फोरम के प्रधान पवन देव सिंह ने कहा कि संस्था की ओर से पिछले कई वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। स्वर्गीय राजेंद्र सिंह राणा की स्मृति में यह दूसरा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed