{"_id":"6a78cbdc8d0cc4ad2d03e2c4","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-139115-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: क्लीन एंड ग्रीन उधमपुर’ के संदेश के साथ हाउसिंग कॉलोनी पार्क में चलाया पौधरोपण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: क्लीन एंड ग्रीन उधमपुर’ के संदेश के साथ हाउसिंग कॉलोनी पार्क में चलाया पौधरोपण अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। पर्यावरण संरक्षण और शहर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से रविवार को नमामि देविका तीर्थ क्षेत्र की ओर से हाउसिंग कॉलोनी पार्क में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अभियान के दौरान पार्क में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। विशेष रूप से औषधीय गुणों वाले पौधों के महत्व के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि पौधरोपण केवल पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने तक सीमित नहीं है बल्कि औषधीय पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकते हैं।
आयोजकों ने कहा कि ‘क्लीन एंड ग्रीन उधमपुर’ के संकल्प को साकार करने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर उनमें प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
अभियान का आयोजन जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया। इस अवसर पर विमल शर्मा, सुरिंदर कुमार, राकेश सिंह, अभिनव, राहुल, सूर्यांश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।