फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: रामनगर में निकली कलश वंदन यात्रा, विधायक ने किया यात्रा का नेतृत्व

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामनगर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को रामनगर में ‘समरसता संकल्प अभियान-2026’ के तहत भव्य कलश वंदन समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

समारोह के दौरान वाराणसी स्थित संत गुरु रविदास जी महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र मिट्टी से युक्त कलश का रामनगर के श्री गुरु रविदास मंदिर में स्वागत किया गया। इस दौरान रामनगर के विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज ने स्वयं पवित्र कलश को अपने हाथों में उठाकर यात्रा का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

पहला कार्यक्रम श्री गुरु रविदास सभा, रविदास मंदिर रामनगर में आयोजित हुआ। यहां श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और पारंपरिक विधि-विधान के साथ पवित्र कलश का स्वागत किया। इसके बाद रविदास मंदिर सुनेतर में भी कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज की अगुवाई में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज ने संत गुरु रविदास जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने जाति और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, आत्मसम्मान, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि ‘समरसता संकल्प अभियान’ समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट करने और संत रविदास जी के विचारों को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प है। समाज में आपसी सम्मान, सद्भाव और भाईचारा मजबूत करके ही एक सशक्त और विकसित भारत का निर्माण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed