{"_id":"6a2f0a9a354e5bf1d205534f","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-137128-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नौवें दिन मंडी में 2382 किलो कोकून बिका, किसानों ने किया 34 लाख का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नौवें दिन मंडी में 2382 किलो कोकून बिका, किसानों ने किया 34 लाख का कारोबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उधमपुर। सेरीकल्चर विभाग की तरफ से आयोजित कोकून मंडी का नौवां दिन भी किसानों के लिए लाभदायक रहा। मंडी में किसानों ने बड़ी संख्या में अपनी फसल बिक्री के लिए प्रस्तुत की। रविवार को मंडी में कुल 2382.200 किलो कोकून बिक्री के लिए पहुंचा। इसमें दिनभर में करीब 34 लाख 52 हजार 634 रुपये का कारोबार दर्ज किया गया। मंडी में सबसे ऊंची बोली 1870 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
नौवें दिन कुल 261 किसानों ने अपनी फसल बिक्री के लिए प्रस्तुत की, जिनमें 199 पुरुष और 62 महिला किसान शामिल रहे। मंडी में पहुंचने वाले कोकून का मूल्य उनकी गुणवत्ता के आधार पर तय किया गया। अच्छी गुणवत्ता वाले कोकून को बेहतर दाम मिले। इससे किसानों को अपनी मेहनत का उचित लाभ प्राप्त हुआ। किसानों का कहना है कि कोकून उत्पादन में कई सप्ताह की मेहनत और पूरे परिवार का योगदान शामिल रहता है। संवाद
कोकून मंडी के अब तक के आंकड़े
मंडी के अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो नौ दिनों में कारोबार 2 करोड़ 46 लाख 29 हजार 525 रुपये तक पहुंच चुका है और 50,798.28 किलोग्राम कोकून की बिक्री दर्ज की गई है। मंडी में 2,173 किसान अपनी उपज लेकर पहुंच चुके हैं, जिनमें 1180 पुरुष और 993 महिला किसान शामिल हैं।