सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: एसएमवीडीयू की सिविल इंजीनियरिंग टीम ने टेक-एक्सपो में द्वितीय पुरस्कार जीता

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने टेक-एक्सपो 2026 प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता प्रवरा रूरल इंजीनियरिंग कॉलेज लोनी ने शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन काउंसिल तथा इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ ऑटोमेशन के सहयोग से करवाई। देशभर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों की टीमों ने भाग लेकर तकनीकी नवाचार और शोध क्षमता का प्रदर्शन किया। एसएमवीडीयू की टीम ने पेपर एवं प्लास्टिक वेस्ट से पर्यावरण अनुकूल ईंटों का निर्माण विषय पर तैयार अपने प्रोजेक्ट से निर्णायकों को प्रभावित किया। इस परियोजना को छात्र ऋषभ कुमार, समायरा सिन्हा, शुभम कुमार सिंह तथा हितेश भाखरी ने विकसित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम को 4000 की नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई। विभागाध्यक्ष डॉ. वीके डोगरा ने टीम के प्रयासों की सराहना की।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed