{"_id":"6a2f09e8d8a7687ce70cdd14","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1518-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: किश्तवाड़ में सफाई कर्मियों की हड़ताल तीसरे सप्ताह में, हर तरफ लगा गंदगी का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: किश्तवाड़ में सफाई कर्मियों की हड़ताल तीसरे सप्ताह में, हर तरफ लगा गंदगी का अंबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में म्यूनिसिपल काउंसिल के सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल अब तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है। पूरे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। तंग गलियों, रिहायशी मोहल्लों, मुख्य सड़कों और व्यस्त बाजारों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हड़ताल के कारण नियमित रूप से कूड़ा उठाने का कार्य पूरी तरह बंद पड़ा है। शहर में स्थापित डस्टबिन पूरी तरह से भर चुके हैं और कई प्रमुख स्थानों पर कूड़ा डस्टबिन से बाहर निकलकर सड़कों तक फैल गया है। हालात इस कदर बदतर हो चुके हैं कि स्थानीय लोगों और राहगीरों को तीव्र दुर्गंध के बीच ही आवाजाही करनी पड़ रही है। गंदगी के बढ़ते अंबार से बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है
कई इलाकों में कूड़े के ढेरों के आसपास आवारा पशु मंडरा जा रहे हैं। सड़क किनारे जमा कचरे के कारण वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
मांगों पर अड़े कर्मचारी
सफाई कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर तीन सप्ताह से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक उच्च अधिकारियों द्वारा मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। दूसरी ओर लोगों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को गंभीर समस्या के समाधान के लिए तत्काल पहल करनी चाहिए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो पूरा शहर स्वास्थ्य संबंधी गंभीर संकट की चपेट में आ जाएगा।