{"_id":"69cd7bba6e822343450e00f1","slug":"khubani-to-taramara-road-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-134278-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: खुबनी से तरमारा तक सड़क की जल्द होगी मरम्मत, पांच लाख की आएगी लागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: खुबनी से तरमारा तक सड़क की जल्द होगी मरम्मत, पांच लाख की आएगी लागत
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जगानू के अंतर्गत खुबनी से तरमारा तक सड़क की मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू होने जा रहा है। खराब स्थिति के कारण लंबे समय से लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब प्रशासन ने समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।
कैपेक्स योजना के अंतर्गत लगभग पांच लाख रुपये की लागत से काम होगा। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि औपचारिकताएं पूरी होते ही जमीनी स्तर पर कार्य को गति दी जाएगी।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले वर्ष बरसात के बाद सड़क और अधिक खराब हो गई थी जिससे लगभग 250 की आबादी को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। रेखा देवी, प्रकाश चंद, संदोखू राम और कृष्ण चंद सहित अन्य लोगों ने बताया कि वे सात महीने से मरम्मत की मांग कर रहे थे। अब कार्य शुरू होने से न केवल आम नागरिकों को राहत मिलेगी बल्कि कामकाजी लोगों और छात्रों के लिए आवागमन सुगम हो जाएगा।
मरम्मत कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम जल्द पूरा किया जाएगा।
-रोहित गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग।
Trending Videos