सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   missing mobile phone recovered

Udhampur News: 8.6 लाख के 46 खोए मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए

विज्ञापन
missing mobile phone recovered
विज्ञापन
रामबन। साइबर पुलिस ने 46 खोए हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे। इनकी कीमत लगभग 8.6 लाख है। मोबाइल फोन केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के साथ अन्य क्षेत्रों से बरामद किए गए। इंस्पेक्टर आशिक हुसैन के नेतृत्व की टीम में पीएसआई अरुण सिंह, एएसआई मोहम्मद शरीफ, एसजीसीटी अयाज अहमद और कांस्टेबल हेमंत सिंह शामिल थे। टीम ने मोबाइल का पता लगाने के लिए सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीआईआर ) पोर्टल के साथ उन्नत तकनीकी उपकरणों और व्यवस्थित जांच पद्धतियों का उपयोग किया। अधिकारियों ने बताया कि 2024 में साइबर पुलिस स्टेशन/साइबर सेल की स्थापना के बाद से अब तक 240 खोए या गुम मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। खोए हुए मोबाइल या साइबर संबंधी सहायता के लिए लोग साइबर थाना 9541949161 या पीसीआर से 9906925595 पर संपर्क कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed