{"_id":"69cd7b5b777ba39e170ab714","slug":"protest-demand-reasi-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-134282-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: प्रदर्शन के लिए जम्मू जा रहे जलशक्ति कर्मियों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: प्रदर्शन के लिए जम्मू जा रहे जलशक्ति कर्मियों को हिरासत में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जलशक्ति विभाग में काम करने वाले अस्थायी कर्मचारियों ने बुधवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रधान देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कर्मचारी पैदल ही जम्मू के लिए रवाना हुए तो उन्हें कटड़ा मार्ग पर स्थित सुला नाके पर रोक दिया गया। यहां से पुलिस उन्हें वाहन में बिठा कर थाने ले गई। कर्मचारियों को थोड़ी देर हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया गया। प्रधान देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों का शोषण करने पर तुली है। उनका हक नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।
स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं देने पर धरना
उधमपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने गरनेई में निर्माण कंपनी के बाहर वीरवार को प्रदर्शन किया। किसानों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग उठाई कि स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिक दी जाए। उन्होंने कहा कि कंपनी को 21 मार्च को ज्ञापन सौंपने के बाद सात दिन का समय दिया गया। इसके बावजूद मांग को अनसुना कर दिया। जिला अध्यक्ष हरसिमरन सिंह व अन्य प्रदर्शनकारियों का कहना है कि क्षेत्र में बड़े स्तर पर रोजगार होने के बावजूद स्थानीय लोगों को नजरअंदाज किया जा रहा है जिससे युवाओं में नाराजगी बढ़ रही है। प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया हे कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। संवाद
Trending Videos