{"_id":"69cd7b821fcd25eece04b173","slug":"reasi-table-tenis-championship-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103316-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: निर्णायक क्षणों में अनिकेत ने बनाई बढ़त, ऋषव को 3-1 से हराकर जीता रियासी टेबल टेनिस चैंपियनशिप का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: निर्णायक क्षणों में अनिकेत ने बनाई बढ़त, ऋषव को 3-1 से हराकर जीता रियासी टेबल टेनिस चैंपियनशिप का खिताब
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। रियासी जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन ने जेएंडके टेबल टेनिस एसोसिएशन एवं जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के माई यूथ माई प्राइड अभियान के तहत जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया। कटड़ा स्थित श्राइन बोर्ड के खेल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में अनिकेत ने ऋषव को 3-1 से हराकर खिताब जीता। मुकाबला काफी रोमांचक रहा जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया लेकिन निर्णायक क्षणों में अनिकेत ने बढ़त बनाते हुए परचम लहराया। इसी तरह वेटरन पुरुष एकल वर्ग में विपन ने असीम चड्ढा को 3-2 से पराजित कर जीत हासिल की।
समारोह के मुख्य अतिथि श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी आलोक कुमार मौर्य रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए रियासी जिले में खेल अधोसंरचना के विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रियंका मौर्य और एसएमवीडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के खेल निदेशक ध्रुव गुप्ता उपस्थित थे।
प्रतियोगिता का सफल संचालन टेबल टेनिस कोच शिवांगी जम्वाल द्वारा किया गया। समापन पर खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने खिलाड़ियों की प्रतिभा व आयोजकों के प्रयास की सराहना की।
वर्ग विजेता उपविजेता
होप्स बालक (अंडर-11) रंश रुद्रांश
होप्स बालिका (अंडर-11) युवना वैष्णवी
सब जूनियर बालक (अंडर-15) रंश विनायक
सब जूनियर बालिका (अंडर-15) अवंतिका कामाक्ष्या
Trending Videos