सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   kistwar, dc, review meeting

Udhampur News: किश्तवाड़ में यूटी कैपेक्स 2025-26 कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को काम तेज करने के निर्देश दिए

विज्ञापन
kistwar, dc, review meeting
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में चल रहे यूटी कैपेक्स योजना 2025-26 के तहत विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीसी पंकज कुमार शर्मा ने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने आज मिनी सचिवालय, नए डीसी कार्यालय किश्तवाड़ के बैठक कक्ष में एक व्यापक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया गया।
Trending Videos

बैठक के दौरान प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने और आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से चल रहे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की गई। जिन परियोजनाओं पर चर्चा हुई उनमें तहसील कार्यालय मचैल, तहसील कार्यालय मुगल मैदान, एसडीएम कार्यालय मढ़वा, तहसील कार्यालय द्राबशाला तथा पलमाड़, डूल, डेडपेठ और सरूड़ में नायब कार्यालयों का निर्माण शामिल है। डीसी ने संबंधित एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को 31 मार्च 2026 तक हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को यह भी निर्देशित किया कि कैपेक्स कार्यों के तहत अधिकतम भौतिक और वित्तीय लक्ष्य हासिल किए जाएं तथा वित्त विभाग, जम्मू-कश्मीर के निर्देशों के अनुसार 28 मार्च से पहले सभी बिल संबंधित कोषागार में प्रस्तुत किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed