{"_id":"69cd799cf9f50326db05af67","slug":"pauni-maharashtra-accident-one-died-udhampur-news-c-202-1-udh1009-134301-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ढलान पर पीछे खिसकी बस, मेटाडोर को मारी टक्कर, बीच में फंसने से महाराष्ट्र के श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ढलान पर पीछे खिसकी बस, मेटाडोर को मारी टक्कर, बीच में फंसने से महाराष्ट्र के श्रद्धालु की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। शिवखोड़ी के आधार शिविर रनसु बस स्टैंड पर बुधवार को सड़क हादसे ने खुशियां के माहौल को मातम में बदल दिया। शिवखोड़ी धाम में नतमस्तक होकर लौट रहे महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की बस अचानक ढलान पर अनियंत्रित होकर पीछे की ओर खिसक गई जिसकी चपेट में आने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बस में करीब 50 श्रद्धालुओं का दल शिवखोड़ी के दर्शन के बाद कटड़ा लौटने की तैयारी में था। तभी अचानक बस बंद हो गई और ढलान होने के कारण तेजी से पीछे की ओर खिसकने लगी। अनियंत्रित बस ने पीछे खड़ी मेटाडोर को टक्कर मारी और बिजली के पोल से जा भिड़ी। इसी दौरान एक श्रद्धालु दोनों वाहनों के बीच बुरी तरह फंस गया।
चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद वाहनों के बीच फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल स्वास्थ्य केंद्र रनसु ले जाया गया जहां से नाजुक हालत को देखते हुए एक श्रद्धालु को पीएचसी पौनी रेफर किया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सागर वाल्के (35) पुत्र बाला साहिब निवासी पुणे (महाराष्ट्र) है। जबकि घायल राजा राम (59) पुत्र बिठल का इलाज जारी है।
पत्नी व बेटी के साथ घूमने आए थे सागर
बताया जा रहा है कि सागर वाल्के किसान थे और पत्नी व बेटी के साथ जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर आए थे। करीब 50 लोगों का दल कश्मीर और वैष्णो देवी के दर्शन के बाद शिवखोड़ी पहुंचा था। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी स्मृति शर्मा और तहसीलदार साहिल रंधावा मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है
Trending Videos