सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   plantation drive, forest day

Udhampur News: अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर जखैनी में चलाया पौधरोपण अभियान

विज्ञापन
plantation drive, forest day
विज्ञापन
उधमपुर। वन विभाग ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर शनिवार को नगर वन जखैनी में पौधरोपण अभियान चलाया। कार्यक्रम का शुभारंभ रेंज अधिकारी आयुष गुप्ता ने किया। विभिन्न प्रजातियों के जंगली व फलदार पौधे लगाए गए। रेंज अधिकारी आयुष गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय वन दिवस का थीम हमारा जंगल, हमारी अर्थव्यवस्था रखा गया है। उन्होंने कहा कि जंगलों से हमें प्रत्यक्ष रूप से हवा, ऑक्सीजन, फल, फूल और लकड़ी जैसी आवश्यक वस्तुएं प्राप्त होती हैं जबकि अप्रत्यक्ष रूप से यह जलवायु संतुलन और वन्यजीवों के संरक्षण में सहायक हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष टिकाऊ वानिकी पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सके। कार्यक्रम के अंत में लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed