सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ramban, child labour

Udhampur News: रामबन में बाल श्रम पर प्रहार, नौ बच्चों को करवाया मुक्त

विज्ञापन
ramban, child labour
विज्ञापन
रामबन। बाल श्रम की कुप्रथा को जड़ से मिटाने के लिए जिला टास्क फोर्स ने अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से नौ बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया। सहायक श्रम आयुक्त एवं नोडल अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने औचक निरीक्षण और छापे मारे। दुकानों और ढाबों पर काम कर रहे तथा असुरक्षित स्थितियों में रह रहे बच्चों की पहचान की गई। मुक्त कराए गए सभी नौ बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उचित काउंसलिंग और पुनर्वास प्रक्रिया के बाद उन्हें अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया। प्रशासन ने अभिभावकों को सख्त चेतावनी दी है कि बच्चों को दोबारा श्रम में धकेलने पर कठोर दंड दिया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाल श्रम कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और व्यावसायिक लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed