{"_id":"69c04d3dbdffe0c4720ff4db","slug":"ramnagar-delhi-bus-service-udhampur-news-c-202-1-udh1002-133906-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामनगर से दिल्ली के लिए बस सेवा हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामनगर से दिल्ली के लिए बस सेवा हुई शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। रामनगर से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार बस रोजाना दोपहर 3:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।
अगले दिन सुबह 5:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में शाम छह बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 10 बजे बस अड्डे पर पहुंचेगी। बस में 42 स्लीपर और आठ सीटों की सुविधा है। स्लीपर का किराया 1300 और सीट का किराया 1000 रखा गया है। बस में आरामदायक सीटों के साथ बाथरूम सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी की गई हैं। खासकर व्यापारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। चालक विक्की ने बताया कि बस उधमपुर, गोलमेला, मनवाल, दयालचक, रामकोट और छला के रास्ते दिल्ली के लिए जाएगी। लोगों ने कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा और लोगों का समय व पैसा दोनों बचेगा।
Trending Videos