{"_id":"69d80f13774c9f3cab0ab923","slug":"ramnagar-natha-singh-park-street-lights-udhampur-news-c-202-1-udh1002-134586-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नत्था सिंह पार्क में बंद पड़ीं स्ट्रीट लाइटें, अंधेरे से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नत्था सिंह पार्क में बंद पड़ीं स्ट्रीट लाइटें, अंधेरे से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे के वार्ड नंबर छह में स्थित नत्था सिंह पार्क में पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हुई हैं। इससे शाम होते ही पूरे पार्क में अंधेरा छा जाता है। इस कारण यहां खेलने आने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों सहित पार्क में खेलने वाले बच्चों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द लाइटों की मरम्मत करवाने की मांग उठाई है।
नितिन नंद, कृष्व मोहत्रा, पुष्पराज, गौरव, सौरव गुप्ता ने बताया कि पार्क में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे खेलने के लिए पहुंचते हैं लेकिन रोशनी न होने के कारण उन्हें समय से पहले ही घर लौटना पड़ता है। अंधेरे के चलते दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। इससे अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। वार्डवासियों ने बताया कि पार्क कभी बच्चों की चहल-पहल से गुलजार रहता था। अब शाम होते ही सुनसान नजर आने लगा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जाए, ताकि पार्क में फिर से रौनक लौट सके और बच्चे सुरक्षित माहौल में खेल सकें।
हम रोज यहां खेलने आते हैं, लेकिन लाइट न होने के कारण अंधेरा हो जाता है और हमें जल्दी घर जाना पड़ता है।
-कृष्व महोत्रा, स्थानीय
पार्क में लाइटें बंद होने से बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई बार अंधेरे में गिरने या चोट लगने का खतरा बना रहता है। नगर पालिका जल्द बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाए।
-पुष्पराज खारका, स्थानीय
यह पार्क इलाके के बच्चों के लिए एकमात्र खेल का स्थान है लेकिन लाइटें बंद होने से इसका उपयोग कम हो गया है। प्रशासन को जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए।
-नितिन नंद एडवोकेट
Trending Videos