सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sairgarh road, development work

Udhampur News: सैरगाह रोड और ओमाड़ा मोड़ लिंक मार्ग की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
sairgarh road, development work
विज्ञापन
उधमपुर। शहर की लंबे समय से बदहाल दो प्रमुख सड़कों सैरगाह रोड और ओमाड़ा मोड़ लिंक मार्ग के दिन बहुरने वाले हैं। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों के सुधार का निर्णय लिया है, जिससे लोगों, खासकर वाहन चालकों को आवागमन में आ रही भारी परेशानियों से निजात मिलेगी। ओमाड़ा लिंक मार्ग की मरम्मत के लिए 10 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसी तरह सैरगाह रोड के सुधार के लिए आठ लाख रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं।
Trending Videos


दोनों सड़कें शहर के यातायात प्रबंधन में रीढ़ के समान हैं। ओमाड़ा लिंक रोड सैला तालाब क्षेत्र को पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ती है। शहर की भीड़ से बचने के लिए लोग इसे शॉर्टकट के रूप में इस्तेमाल करते हैं। मरम्मत के बाद ट्रैफिक जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है। सैरगाह रोड सैला तालाब से पवित्र देविका घाट होते हुए टाउन हॉल तक जाती है। सड़क सुधरने से देविका घाट आने वाले श्रद्धालुओं और लोगों को सीधी व सुरक्षित यात्रा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय संजय चौधरी, परमजीत सिंह, सुरजीत सिंह और विशाल खजूरिया ने निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। लंबे समय से की जा रही मांग अब पूरी होने जा रही है।


ओमाड़ा लिंक मार्ग और सैरगाह रोड की मरम्मत को लेकर टेंडर जारी कर दिए गए हैं। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा।
-सुनील थुसु, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed