सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sathi app, bus service

Udhampur News: साथी एप से जरूरत वाले मार्ग पर बढ़ेगी बस सुविधा

विज्ञापन
sathi app, bus service
विज्ञापन
lउधमपुर। परिवहन विभाग ने बस साथी एप के जरिए मार्ग युक्तिकरण की प्रक्रिया शुरू की है। इसलिए चालकों से मोबाइल में एप डाउनलोड करवाया गया। पहल का उद्देश्य बसों की संख्या और रूटों का सही संतुलन बनाकर आम जनता को बेहतर सुविधा देना है।
Trending Videos



आरटीओ जम्मू जसमीत सिंह ने बताया कि कई लोग सुविधा अनुसार किसी भी रूट का परमिट लेकर गाड़ियां चलाना शुरू कर देते हैं जिससे कुछ रूटों पर अधिक गाड़ियां हो जाती हैं और वे रुक-रुक कर चलती हैं। कुछ ऐसे रूट हैं जहां समय पर बस सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती। एप के माध्यम से अब आसानी से पता लगाया जा सकेगा कि किस रूट पर कितनी गाड़ियां चल रही हैं, कितना समय लग रहा है और किन रूटों पर वाहनों की कमी है। इसके आधार पर जब भी कोई नया परमिट लेने आएगा उसे उसी रूट का परमिट दिया जाएगा जहां वास्तव में वाहनों की जरूरत है। इससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा और जरूरत के अनुसार रूटों पर बसों की संख्या सुनिश्चित की जा सकेगी। इस व्यवस्था से परिवहन प्रणाली अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और जनहित में प्रभावी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed