{"_id":"69d811e1c1ba7f366409d06b","slug":"teacher-suspended-jali-sarkund-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-134587-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सरकारी प्राइमरी स्कूल जाली सरकुंड में पलंग लगाकर सोने पर अध्यापिका निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सरकारी प्राइमरी स्कूल जाली सरकुंड में पलंग लगाकर सोने पर अध्यापिका निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी प्राइमरी स्कूल जाली सरकुंड में पलंग लगातार सोती मिली अध्यापिका को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने संबंधित जोनल शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दिए थे और अध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा गया था। जांच में लापरवाही के आरोप सही पाए मिले जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा और पढ़ाई दोनों प्रभावित हुई।
प्रारंभिक जांच के आधार पर विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए अध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आगामी कार्रवाई के लिए डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन को मामला प्रेषित कर दिया है। स्पष्टीकरण में अध्यापिका ने स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण कुछ समय के लिए आराम करने की बात कही है लेकिन विभाग ने इसे कर्तव्य में लापरवाही मानते हुए कार्रवाई को उचित ठहराया है।
ब्लाॅक मोंगरी की पंचायत कलसोत के स्कूल में एक अप्रैल को अध्यापिका कक्षा में पलंग लगाकर सो रही थी। बाहर विद्यार्थी बिना निगरानी खेल रहे थे और कुछ दीवारों पर लटकने के साथ ही शौचालय की छत पर चढ़ते नजर आए। स्कूल पहुंचे अभिभावक ने जब यह हाल देखा तो मौके पर वीडियो बना लिया जिससे मामला उजागर हुआ। अध्यापिका ने स्वास्थ्य खराब होने पर आराम की बात कही थी लेकिन किसी भी उच्चाधिकारी को सूचित नहीं किया। घटना पर अभिभावकों के साथ ही क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने गहरी चिंता जताई थी। अब विभागीय कार्रवाई पर अभिभावकों ने संतोष जताया है।
स्कूलों में ऐसी लापरवाही असहनीय है। फिलहाल प्रारंभिक जांच के आधार पर निलंबन और स्थानांतरण कर दिया गया है। अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू को भेजी गई है।
-कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ, उधमपुर
Trending Videos