{"_id":"69b3223a29bb853a090bc6e4","slug":"vaishno-devi-yatra-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103221-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बदलते मौसम के बीच जारी रही यात्रा, 13 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भरी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बदलते मौसम के बीच जारी रही यात्रा, 13 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भरी हाजिरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- तड़के से ही रिमझिम बारिश, आंशिक रूप से प्रभावित रही हेलीकॉप्टर सेवा
कटड़ा। धर्मनगरी और मां वैष्णो देवी के दरबार में वीरवार को मौसम के बदले तेवरों के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। तड़के से शुरू हुई रिमझिम बारिश और बर्फीली हवाओं के बावजूद यात्रा पूरी श्रद्धा के साथ जारी रही। दोपहर बाद मौसम साफ होने से श्रद्धालुओं को राहत मिली। हालांकि हेलीकॉप्टर सेवा आंशिक रूप से प्रभावित रही।
शाम पांच बजे तक करीब 13,700 श्रद्धालुओं ने आरएफआईडी कार्ड बनवाकर भवन की ओर प्रस्थान किया। सुबह से ही कटड़ा और भवन मार्ग पर हल्की बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। ठंडी हवाओं के कारण श्रद्धालुओं को गर्म कपड़ों और बरसाती का सहारा लेना पड़ा। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और धूप के कारण हल्की गर्मी का अनुभव हुआ। खराब दृश्यता और बदलते मौसम के कारण हेलीकॉप्टर सेवा बीच-बीच में बाधित होती रही। मौसम साफ होने पर इसे पूरी तरह सुचारू कर दिया गया। अर्धकुंवारी से भवन के बीच बैटरी कार सेवा और भैरव घाटी रोपवे बिना रुकावट के संचालित होता रहा।
सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए यात्रा मार्ग पर श्राइन बोर्ड प्रशासन, पुलिस, सीआरपीएफ और आपदा प्रबंधन दल के जवान तैनात रहे। अधिकारियों द्वारा लगातार यात्रा की निगरानी की गई ताकि खराब मौसम के बावजूद किसी भी यात्री को असुविधा न हो। दर्शन के बाद श्रद्धालु भैरव घाटी पहुंचकर मत्था टेकते नजर आए।
Trending Videos