{"_id":"69b321e40798791c220b55bb","slug":"women-college-workshop-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-133541-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: महिला कॉलेज में इंटरनेट ऑफ थिंग्स पर कार्यशाला, छात्राओं ने सीखे तकनीक के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: महिला कॉलेज में इंटरनेट ऑफ थिंग्स पर कार्यशाला, छात्राओं ने सीखे तकनीक के गुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमेन (जीसीडब्ल्यू) के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग ने इंटरनेट ऑफ थिंग्स पर कार्यशाला लगाई। विशेषज्ञों ने छात्राओं को माइक्रो प्रोसेसर,माइक्रो कंट्रोलर और आईओटी के वास्तविक जीवन में उपयोग जैसी महत्वपूर्ण अवधारणाओं की जानकारी दी।
प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) नलिनी पठानिया के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आधुनिक तकनीक का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। कार्यशाला में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एनआईईएलआईटी) जम्मू के प्रिंसिपल टेक्निकल ऑफिसर (साइंटिस्ट सी) शैलेंद्र के शर्मा और इंटर्न अंकिता मनहास मुख्य संसाधन व्यक्ति रहे। इस दौरान विभिन्न सेंसरों, एक्चुएटर्स की कार्यप्रणाली,क्लाउड कंप्यूटिंग की भूमिका और एम्बेडेड सिस्टम के मूल सिद्धांतों पर चर्चा की गई।
सैद्धांतिक सत्र के बाद छात्राओं के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र भी करवाया। कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग की प्रमुख डॉ. प्रीति दुबे की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में कौशल आधारित शिक्षा और उभरती प्रौद्योगिकियों के महत्व पर जोर दिया गया।
Trending Videos