{"_id":"69b7160d8b1e78ef5503df09","slug":"weather-rain-snowfall-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-133631-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का यू-टर्न : मचैल से भद्रवाह तक हिमपात, सिंथन टॉप पर फंसे वाहनों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का यू-टर्न : मचैल से भद्रवाह तक हिमपात, सिंथन टॉप पर फंसे वाहनों को सुरक्षित निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/डोडा/किश्तवाड़/भद्रवाह। जम्मू संभाग के पहाड़ी जिलों में मौसम ने जबरदस्त यू-टर्न लिया है। पहाड़ों पर भारी हिमपात और मैदानी इलाकों में गरज के साथ हुई झमाझम बारिश ने पूरे क्षेत्र को एक बार फिर ठंड की चपेट में ले लिया है।
डोडा, किश्तवाड़ और उधमपुर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी से जहां जनजीवन थम सा गया है, वहीं मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने गर्म कपड़े पहन लिए। किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों मचैल, वारवन वैली और सिंथन टॉप पर शनिवार रात से ही रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। इसी बीच कश्मीर से किश्तवाड़ की ओर आ रहे कुछ वाहन बर्फबारी के कारण सिंथन टॉप के पास फंस गए। कोकरनाग प्रशासन की टीम ने कड़ाके की ठंड के बीच रास्ता साफ कर सभी वाहनों और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल प्रशासन ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा पर रोक लगा दी है। विधायक और नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार शर्मा ने भी स्थिति का जायजा लिया। उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने राहत कार्यों की निगरानी की।
आवाजाही रही प्रभावित
उधमपुर में सड़कों में पानी भरने से आवाजाही प्रभावित हुई। आमतौर पर रविवार को बाजारों में रौनक रहती है लेकिन बारिश के कारण सन्नाटा रहा। रुक-रुक कर बारिश होने के कारण दिनचर्या प्रभावित हुई। तापमान में गिरावट आने से लोग फिर से गर्म कपड़े पहने नजर आए। दुकानदार राकेश कुमार शर्मा, भीषम लाल और अन्य का कहना है कि लगातार बारिश के कारण कम ही लोग बाहर निकले, जिससे बाजारों में भीड़ कम रही। कई जगह पर पानी जमा हो गया।
भद्रवाह बना मिनी स्विट्जरलैंड, चंबा मार्ग अवरुद्ध
मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर भद्रवाह में ताजा बर्फबारी ने सुरम्य दृश्य पैदा कर दिया है। चीड़ के जंगलों और घुमावदार सड़कों पर जमी बर्फ ने पर्यटन कारोबार को पंख लगा दिए। हालांकि इस सुंदरता के बीच भद्रवाह-चंबा सड़क पर संपर्क कट गया है। डोडा प्रशासन ने बर्फ हटाने का काम शुरू तो किया लेकिन लगातार गिर रही बर्फ और खराब मौसम के कारण बीच में ही काम रोकना पड़ा। यात्रियों और स्थानीय निवासियों को सलाह दी गई है कि वे इस मार्ग पर अनावश्यक यात्रा से बचें और सड़क के साफ होने और वाहनों के आवागमन के लिए सुरक्षित घोषित होने तक निर्देशों का पालन करें।
पटनीटॉप में सैलानी कमरों में दुबके, बाजारों में सन्नाटा
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप और नत्थाटॉप में सुबह से ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। तेज बारिश और गिरते पारे के कारण पटनीटॉप पहुंचे सैलानी होटलों के कमरों में ही दुबके रहे। वहीं चिनैनी और आसपास के मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण बाजार सुनसान नजर आए। जो लोग पिछले कुछ दिनों की धूप से राहत महसूस कर रहे थे,उन्हें दोबारा अलाव जलाना पड़ा।
Trending Videos