पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   2 killed in truck-tractor collusion on Jammu-Srinagar highway in Ramban Jammu

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक-ट्रैक्टर टक्कर में दो की मौत, दो घायल; परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

Tue, 30 Jun 2026 01:33 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 30 Jun 2026 01:33 PM IST
सार

रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक महिला सहित दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
2 killed in truck-tractor collusion on Jammu-Srinagar highway in Ramban Jammu
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। न्यू खजूरिया ढाबा, पीराह के पास एक ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार  ट्रक जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था तभी उसने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और तीन घायलों को तुरंत जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया।

घायलों में शामिल राजस्थान निवासी सुभाष (पुत्र नोरंग लाल) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, एक महिला सहित दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनका उपचार जारी है।

पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद चंदरकोट थाना प्रभारी जतिंदर सिंह रकवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दूसरे मृतक की पहचान की जा रही है। घटना की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed