{"_id":"6a42debf9e88d2bb47005d6b","slug":"amarnath-yatra-jammu-news-c-10-jmu1062-949391-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: यात्रा से पहले ड्राई रन, भगवती नगर से \nनिकला यात्री व सैन्य वाहनों का काफिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: यात्रा से पहले ड्राई रन, भगवती नगर से निकला यात्री व सैन्य वाहनों का काफिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन, पुलिस व सीआरपीएफ के वरिष्ठ अफसरों ने बस में सफर कर परखीं सुरक्षा तैयारियां
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अमरनाथ यात्रा से पहले सोमवार को जम्मू में ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) किया गया। प्रशासन, पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने भगवती नगर यात्री निवास से बस में सफर कर यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जमीनी स्तर पर जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की तैयारियों को परखा गया।
सुबह यात्रा काफिले के समय ड्राई रन शुरू हुआ। बापू आसाराम आश्रम से यात्री वाहनों व सैन्य वाहनों का काफिला निकला। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि तीन जुलाई से शुरू हो रही यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बस के साथ सुरक्षा वाहनों का काफिला भी चला और यात्रा मार्ग पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने रास्ते में विभिन्न स्थानों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से भी तैयारियों की जानकारी ली। ड्राई रन में मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार, आईजीपी भीमसेन टूटी, आईजी सीआरपीएफ एवी होमकर, डीआईजी जम्मू-कश्मीर पुलिस श्रीधर पाटिल, डीआईजी ट्रैफिक हसीब मुगल, डीआईजी सुरक्षा रश्मि वजीर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। सभी ने यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित अफसरों को जरूरी दिशानिर्देश दिए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा घेरा और आपातकालीन सेवाओं का विस्तृत खाका तैयार किया है।