सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Administration news

Jammu News: डीसी ने राजस्व, भूमि अधिग्रहण और नशा विरोधी उपायों की समीक्षा की

विज्ञापन
Administration news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

राजोरी। डीसी अभिषेक शर्मा ने रविवार को अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक की। इसमें जिलेभर में राजस्व और प्रशासनिक मामलों की प्रगति का आकलन किया गया। डीसी ने कुछ तहसीलों में लंबित म्यूटेशन (इंतकाल) मामलों के बैकलॉग को साफ करने पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत समयबद्ध निपटान के निर्देश दिए।
शर्मा ने अर्ध-न्यायिक मामलों की स्थिति की भी समीक्षा की और विधि अनुसार त्वरित निपटान के निर्देश दिए। केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, बीएसएनएल टावरों तथा अन्य सार्वजनिक अवसंरचना परियोजनाओं से संबंधित भूमि अधिग्रहण मामलों की समीक्षा की। अधिकारियों को बाधाओं को दूर कर कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। नशा विरोधी मोर्चे पर डीसी ने अभियान तेज करने के लिए कहा। इसमें नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में संपत्तियों की कुर्की और रेड एंट्री पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed