सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra begins on July 3, darshan will continue till August 28

बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खबर: तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू, 28 अगस्त तक चलेंगे दर्शन

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 12 Apr 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार

श्री अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ तीन जुलाई से होगा और यह 28 अगस्त को संपन्न होगी। इसकी घोषणा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की है।

Amarnath Yatra begins on July 3, darshan will continue till August 28
श्री अमरनाथ धाम - फोटो : फिरदौस, गांदरबल
विज्ञापन

विस्तार

श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 का शुभारंभ तीन जुलाई से होगा और यह पवित्र यात्रा 57 दिनों तक चलकर 28 अगस्त को संपन्न होगी। इस यात्रा की घोषणा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक के बाद की।

Trending Videos

उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होंगे और यह अनिवार्य रहेगा। देशभर में 556 अधिकृत बैंक शाखाओं के माध्यम से अग्रिम पंजीकरण किया जा सकेगा, जबकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के लिए आयु सीमा 13 से 70 वर्ष तय की गई है। श्रद्धालु पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर छोटे लेकिन कठिन बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा कर सकेंगे।

इस वर्ष की प्रथम पूजा ज्येष्ठ पूर्णिमा, 19 जून को आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed